ब्यूरो रिपोर्ट, केंद्र सरकार ने शनिवार को हुई जीएसटी काउंसलिंग की 44 वी बैठक के बाद ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन बी और टॉसिलिजूमैब पर लगा हुआ 5℅ जीएसटी हटाते हुए उसे टैक्स फ्री कर दिया है। रेमडेसीविर दवा पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
वही कोरोना वैक्सीन पर 5% जीएसटी कायम रखा गया है। उसके पीछे तर्क यह है कि केंद्र सरकार अब 75 फ़ीसदी वैक्सीन खरीद रही है और उस पर जीएसटी भी चुका रही है। राज्यों पर इसका कोई असर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में जो 75 फ़ीसदी वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है,
जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा। निजी अस्पतालों में टीके लगवाने वालों को जरूर 5% जीएसटी चुकाना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान कई राज्यों ने भी कोविड-19 के इलाज से जुड़ी वस्तुओं पर. टैक्स कटौती की मांग उठाई थी। उनमें राजस्थान भी शामिल है।
बैठक में। राजस्थान की ओर से। भाग लेने को पहुंचे नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि? मंत्री समूह में विपक्ष के सदस्यों को शामिल नहीं करना गलत है। उन्होंने टीके पर जीएसटी 0 नहीं करने की सिफारिश का भी विरोध किया। धारीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना राहत सामग्री पर जीएसटी दरों में कमी का लाभ 31 मार्च 2022 तक देना चाहिए। आपको बता दें कि फिलहाल जीएसटी कटौती मे यह छूट अगस्त माह तक दी गई है।



0 टिप्पणियाँ