ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सबसे बड़े सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में 22 मंजिला आईपीडी टावर बनाया जाएगा। इसके निर्माण में कुछ 300 करोड़ रुपए की लागत आएगी। निर्माण कार्य अगस्त महीने के आखिर तक शुरू कर दिया जाएगा। गुरुवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने एसएमएस चिकित्सालय स्थित कॉटेज वार्ड का दौरा किया। यहां आईपीडी टावर का निर्माण प्रस्तावित है। इस आईपीडी टावर में 22 मंजिला निर्माण कार्य के अलावा तीन मंजिल बेसमेंट का भी निर्माण किया जाएगा। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के अनुसार 300 करोड रुपए की लागत में से ₹75 करोड़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और 50-- 50 करोड रुपए हाउसिंग बोर्ड के साथ जेडीए से उपलब्ध उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य शासन मंत्री ने सहमति दे दी है। बाकी 125 करोड़ रुपए की राशि चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निर्माण स्थल पर बने पुराने कॉटेज को ध्वस्त करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ