ब्यूरो रिपोर्ट।

मॉडिफाइड अनलॉक की तीसरी गाइडलाइन शुक्रवार शाम को जारी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम को मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। गहलोत वीसी के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद सब की सलाह के आधार पर तीसरी गाइडलाइन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। गृह विभाग मुख्यमंत्री की ओर से गाइडलाइन को हरी झंडी मिलने के बाद ही जारी करेगा। आपको बता प्रदेश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने पिछले दिनों लगाई गई पाबंदियों में छूट देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू हटाया जा सकता है और रात्रिकालीन कर्फ्यू में भी छूट मिलने की उम्मीद है।