कोरोना महामारी के चलते  यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कैलेंडर अभी तक तय नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय में गुरुवार से नया सेशन शुरू होना था लेकिन अभी तक पिछले सेशन की परीक्षाओं पर भी सरकार ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है। सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी ने इस बाबत 10 जून को ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

 इसके बाद 22 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उच्च शिक्षा मंत्री स्तर पर हुई मीटिंग के  बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यूजीसी को पत्र भी लिखा गया, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में प्रदेश के 20 लाख छात्रों में एकेडमिक कैलेंडर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार यूजी सेकंड ईयर, थर्ड ईयर और पीजी फाइनल की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होनी थी। इस बारे में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव एन एल मीणा का कहना है कि अभी तक यूजीसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। उसके आने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट।