हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शुक्रवार को खोथांवाली पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी में मास्क बिना नजर आए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का चालान काटने के निर्देश जिला कलक्टर ने तहसीलदार को दिए।तहसीलदार ने नर्सिंग ऑफिसर का एक हजार का चालान काटा। जिला कलक्टर ने पीएचसी में उपलब्ध दवाओं, डिलीवरी केसेज, वैक्सीनेशन,एंटीजन टेस्ट,पीएचसी पर होने वाली जांचों,स्वास्थ्य सहायकों की ज्यॉइनिंग इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी ली और वार्ड का निरीक्षण भी किया।

गौरतलब है कि खोथांवाली पीएचसी पिछले तीन साल से कायाकल्प अवार्ड जीत रही है। साथ ही नेश्नल क्वालिटी एसोरेंस पुरस्कार के लिए चयनित है। जिला कलक्टर के निरीक्षण के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राय साहब कासनिया,जीएनएम भानुप्रताप,फार्मासिस्ट रामगोपाल,एनएनएम सुलोचना देवी,एमपीडब्ल्यू भादर राम आदि उपस्थित रहे।