ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में मॉडिफाइड लोक डाउन टू के लागू होते ही अब सरकारी दफ्तरों और कार्यालयों में भी रौनक लौटेगी। पिछले कई दिनसे थमे रोडवेज के पहिए अब 10 जून से प्रदेश की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। रोडवेज ने इस दिशा में मंगलवार से ही कमर कस ली है। रोडवेज के सीएमडी डॉक्टर राजेश्वर सिंह के अनुसार सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को मौखिक रूप से दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
मंगलवार को सभी 52 महाप्रबंधकों के साथ मीटिंग के जरिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी वहीं बसों को चलाने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। आपको बता दें कि रोडवेज ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के जरिए 10% कैशबैक का भी ऑफर जारी किया है।
वही! परिवहन विभाग के सभी आरटीओ और डीटीओ कार्यालय में लगभग 2 महीने बाद 9 जून से लाइसेंस, आरसी और परमिट देने जैसे काम शुरू होंगे। हालांकि अभी क्षमता से। 25 फ़ीसदी ही लाइसेंस बनाए जाएंगे। आरटीओ में फिलहाल ये काम गाइडलाइन के अनुसार शाम 4:00 बजे तक होगा।



0 टिप्पणियाँ