ब्यूरो रिपोर्ट, मई महीने के दौरान 16 बार बढ़ चुके पेट्रोल डीजल के दाम जून के पहले 9 दिन में ही 4 बार बढ़ गए। सोमवार को भी पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 29-- 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसके चलते राजधानी जयपुर में पेट्रोल। ₹102। और डीजल ₹95। प्रति लीटर हो गया।
बनी प्रदेश के गंगानगर जिले में पेट्रोल अब ₹106, 37 पैसे और डीजल ₹99 . 23 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। यानी कि डीजल की कीमतें भी गंगानगर से ही शतक पार करेगी। देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने कोरोना महामारी के चलते आर्थिक रूप से टूट चुके आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते आम आदमी से जुड़ी सभी वस्तुओं की कीमतों में भी दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ