नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट।
कोरोनाकाल के इस दौर में नागौर जिले की डेगाना तहसील के खुड़ी कलां गांव के चर्चे देशभर में हो रहे है । क्षेत्र छोटा जरूर है लेकिन इस गांव के लोगों ने कोरोना टीकाकरण के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है और यह गांव पूरे देश में रोल मॉडल बना है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का इस सेक्टर में 100 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पंचायत व यहां की पीएचसी की प्रशंसा की है। पीएम माेदी ने पीएचसी के कार्मिकों काे बधाई दी है।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खुड़ी कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने देशभर में 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों के 12 मई तक ही 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका था । क्षेत्र में टीकाकरण से जुड़ी एक और खास बात ये भी है कि क्षेत्र के अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के बाहर के 209 व्यक्तियों ने भी यहां के वेक्सिनेशन केंद्र में टीकाकरण कराया है जिससे यहां का 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 108 प्रतिशत रहा यानी ,खुड़ी कलां ने शत-प्रतिशत से भी ऊपर परिणाम दे दिया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राम किशोर सारण ने बताया कि खुड़ी कला सहित पूरे डेगाना उपखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने टीकाकरण में दिलचस्पी ली और पूरे उपखण्ड में ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है ।
इसका फायदा ये हुआ कि खुड़ी कलां सहित पूरे उपखण्ड में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु दर दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले काफी कम रही है । इससे राज्य को भी पूरे देश में सर्वोच्च स्थान मिला है। यही नहीं, इस गांव के लोगों की जागरुकता रही कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के भी बहुत कम मामले आए । डेगाना बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण व यहां के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयपाल मण्डा की बेहतर मॉनिटरिंग की बदौलत क्षेत्र को यह गौरव हासिल हुआ है। इस गौरव को पाने के लिए यहां के स्टाफ मेल नर्स गजेंद्र परिहार, एलएचवी सुषमा समुऐल, एएनएम अंजुम, नर्स उर्मिला चौधरी, एएनएम सुमन, मेल नर्स राधेश्याम मुण्डेल, नर्स सुशीला, मेल नर्स गंगदेव, सीओ श्रवणराम कस्वां, मेल नर्स ओमप्रकाश गुजराती, एलटी मनीष आदि का भी पूरा योगदान रहा है। बीसीएमओ डॉ सारण ने बताया कि खुड़ी कलां में मतदाता सूची के मुताबिक, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2532 लोग हैं और 12 मई तक यहां 2741 लोगों का टीकाकरण किया गया है।यानी गनाव कि जनसख्या से भी अतिरिक्त 209 लोग आसपास के गांवों से आकर टीकाकरण यहां करवाकर गए। बीसीएमओ डॉ राम किशोर सारण ने बताया कि जब देशभर में टीकाकरण शुरू किया गया तो उस समय लोगों में झिझक थी ,इससे डेगाना उपखण्ड में शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग और अन्य विभागों ने मिलकर एक जागरूकता अभियान चलाया इससे लोगों में टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियां दूर हुई और लोगों ने खुद केंद्र पर आकर टीके लगाए । यही वजह रही कि खुड़ी कला टीकाकरण क्षेत्र में सबसे आगे रहा है यही नहीं पूरे डेगाना उपखंड में टीकाकरण के प्रति लोगों ने सकारात्मक रुख दिखाया है और यहां, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का 90% से ज्यादा टारगेट अब तक पूरा हो चुका है



0 टिप्पणियाँ