हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को राहत देने के लिए कोरोना मरीजो की जांच इलाज के लिए दरें कम से कम व तय की गई है,इसके बावजूद अस्पताल व लेबोरेट्री संचालक मरीजो की विषम परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए उनसे जांच के नाम पर दुगने दाम वसूल रहे है।जिनमे हनुमानगढ टाउन में स्थित जैन व गर्ग लेबोरेट्री संचालको द्वारा मरीजो से जांच के दुगने दाम वसूले गए जिसकी पुष्टि भी हो गई।व इस लूट के खेल का खुलासा तब हुआ जब टाउन के एक रहवासी व मरीज के परिजन ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के 181 कॉल सेेंटर पर कोविड-19 के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई व अब इन दोनों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।व फिलहाल इन दोनों को पाबंद किया गया है।


ये दिन अधिकृत अस्पतालो व लेबोरेट्री संचालको की शिकायतें मिलने पर अब हनुमानगढ स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लूट करने वालो के खिलाफ कमर कस ली है।और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन अस्पतालों,लेबोरेट्री व सिटी स्कैन सेंटरों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।इसी के तहत टीम जोडियक पहुंची व जांच की,लेकिन यहाँ सब कुछ ठीक पाया गया।अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई अब अनवरत जारी रहेगी व कोई भी दोषी पाया जाता है,उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बता दे कि एक दिन पूर्व हनुमानगढ टाउन के सरकार द्वारा अधिकृत हिसारिया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भी मरीजो से इलाज व जांच के नाम पर तय राशि से अधिक पैसे वसूलने का मामला सामने आया था।

क्या है नियम?

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा 4 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी कर राजस्थान के निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में कोविड-19 एवं म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) से संबंधित जांचों की दरें गत 23 मई को निर्धारित कर दी गई। अधिसूचना के तहत लगभग 35 जांचों की दरें निर्धारित की गई है।