1 से 18 साल तक के बच्चों में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण फैलने के खतरे की संभावना के बीच सरकार ने फिलहाल स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि कोरोना को लेकर हर अभिभावक अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं।
ऐसे में सरकार अभी स्कूल नहीं खोलेगी। बच्चों की स्कूली शिक्षा पर इसका व्यापक असर नहीं हो इसके लिए सरकार ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन एजुकेशन के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डोटासरा ने कहा है कि बच्चों को शिक्षित करने का कार्य इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण से कहीं ज्यादा आवश्यक है। इसलिए शिक्षा के लिए सभी आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम के जरिए शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई होनहार राजस्थान वर्कशॉप एवं वेबीनार के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी शिक्षाकर्मी कोविड-19 सम्बन्धी दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिवंगत हुए हैं, उनके सेवा संबंधी प्रकरणों और परिलाभ के निस्तारण की जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ