मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन के लिए दानदाताओं, भामाशाहो जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और राज्य कर्मियों सहित सभी वर्गों से आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र से कई बार आग्रह किया लेकिन केंद्र ने अनसुनी करते हुए इसे राज्यों के भरोसे ही छोड़ दिया। कोरोना की दूसरी लहर में युवा वर्ग और बच्चों सहित गर्भवती महिलाएं भी काफी ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे हैं।



 और इसके प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार को हर संभव प्रयास करने पड़ रहे हैं। इसी दिशा में सरकार ने लोगों से आर्थिक सहायता करने की अपील की है। इसके लिए डेडिकेटेड बैंक खाता कोविड-19 वैक्सीनेशन अकाउंट खोलने की स्वीकृति दे दी है। इसमें प्राप्त धनराशि का उपयोग केवल निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए किया जाएगा। यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सचिवालय स्थित शाखा में खोला गया है।



 इसके खाता संख्या 40166914665 और आईएफसी कोड SBIN0031031 है। इस खाते में। नगद चेक और ऑनलाइन के जरिए सहयोग राशि जमा कराई जा सकती है।