पिछले दो दिनों के आंकड़े देखें तो देश में रिकवरी की दर काफी तेजी से बढ़ी है। एक्टिव केस में भी कमी आ रही है। राजधानी दिल्ली पूरे देश में 91 फ़ीसदी रिकवरी की दर के साथ अव्वल है।  



 वही हमारा राजस्थान प्रदेश 69 फ़ीसदी रिकवरी दर के साथ देश में काफी पीछे चल रहा है।   संतोषजनक बात यह है कि सबसे कम मृत्यु दर वाले देश के 5 प्रदेशों में राजस्थान भी शामिल है। आपको बता दें कि देश में लगभग 34 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के चलते मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने और इसके अभाव में दर्दनाक मौत होने की खबरें भी सामने आ रही है। इसी बीच राहत की बात यह है कि देश की कुल रिकवरी दर 81 फ़ीसदी से भी ज्यादा हो चुकी है। यह राहत की बात तो जरूर है लेकिन अभी भी इस दर को काफी हद तक संतोषजनक नहीं कहा जा सकता रिकवरी के मामले में दिल्ली 91 फीसदी के साथ देश में सबसे आगे हैं इसके बाद 79 फ़ीसदी तमिलनाडु और आसाम मे, 86 फ़ीसदी ओडिशा और आंध्र प्रदेश मे, 85 फ़ीसदी के साथ महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश मे हैं । वही कई राज्यों में सबसे पीछे राजस्थान में रिकवरी दर 69 फ़ीसदी है जो वास्तव में चिंताजनक हालात की ओर इशारा करती हैं। हां, यह बात जरूर है कि देश के सबसे कम मृत्यु दर वाले पांच राज्यों में राजस्थान प्रदेश भी शामिल है। यहां मृत्यु दर 0: 7 फ़ीसदी है। 



सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाले प्रदेशों में पंजाब सबसे अव्वल है। यहां मृत्यु दर 2.4 आंकी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट!