महाराष्ट्र और गुजरात में जमकर तबाही मचा चुका चक्रवाती तूफान सिरोही जिले से राजस्थान में प्रवेश कर गया है। हालांकि यहां तक आते-आते इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई है और यह अब विनाशकारी साबित नहीं होगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में कहीं भारी और कहीं हल्की बरसात की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में अलसुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है इसके चलते वैशाख के महीने में जहां प्रचंड गर्मी का दौर रहता है वहां अब सावन के महीने जैसा अहसास हो रहा है। आमतौर पर इन दिनों 40 से 46 डिग्री तक रहने वाला तापमान अब 30 डिग्री के आसपास चल रहा है।  दिन और रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।



 आपको बता दें कि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान तोउते राजस्थान से भी गुजर रहा है। प्रदेश के उदयपुर और जोधपुर संभाग में इसका ज्यादा असर रहेगा यानी कि तूफान तो कम रहेगा लेकिन बारिश ज्यादा होगी। वही जयपुर और अजमेर संभाग में भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट!