देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हो गया। राजधानी जयपुर में अब पेट्रोल ₹99: 39 पैसे प्रति लीटर मिलेगा।
यदि आप 1 लीटर पेट्रोल लेते हैं तो यह आपको ₹100 लीटर ही पड़ेगा क्योंकि किसी भी पेट्रोल पंप पर आपको 61 पैसे वापस नहीं मिलेंगे। यदि आप 5 लीटर पेट्रोल भराते हैं तो पांच सौ का नोट देने के बाद आपको ₹3 सम्मान के साथ लौटाए जाएंगे। वहीं डीजल भी अब! ₹92 26 पैसे प्रति लीटर हो गया है पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ ही आम दिनचर्या से जुड़ी वस्तुएं भी महंगी होती जा रही है। राशन से जुड़ी चीजें कई गुना महंगी हो गई है। व्यापारियों का एक ही तर्क है कि सामान परिवहन में लागत लगातार बढ़ती रहने से कीमतें भी बढ़ानी पड़ रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ