कोरोनावायरस की मार से आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज भी अछूते नहीं रहे। देश के एवियशन सेक्टर को कोरोना ने बुरी तरह प्रभावित किया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तो पाबंदी है लेकिन घरेलू उड़ाने ही पूरी नहीं हो पा रही। राजधानी जयपुर एयरपोर्ट के हालात भी बदतर होते जा रहे हैं।
पिछले 1 सप्ताह में फ्लाइट संचालन का आंकड़ा double-digit में भी नहीं पहुंचा है। जयपुर एयरपोर्ट से 10 मई के बाद रोजाना औसतन 6 से 8 फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। यात्रियों की ज्यादातर कम बुकिंग होने के चलते एयरलाइंस को कई फ्लाइट रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 19 मई की बात करें तो इस दिन जयपुर एयरपोर्ट से केवल 4 फ्लाइट का संचालन हुआ, जबकि कोरोना महामारी से पहले इस एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 65 फ्लाइट संचालित होती थी। हालांकि देश के मेट्रो सिटी में घरेलू उड़ाने नियमित संचालित हो रही है लेकिन जहां तक और शहरों का सवाल है हवाई सेवाएं बिल्कुल धरातल पर आ चुकी है।
अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश का सातवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जाता है। कोरोनावायरस। यहां हर घंटे में लगभग 12 फ्लाइट का संचालन होता था लेकिन बात अगर 18 मई की करें तो दिन भर में सिर्फ 4 घरेलू फ्लाइट का ही संचालन हो पाया।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ