सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट। 

सीकर जिले में कल देर रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया जहां देर रात को  तेज बारिश  हुई। तेज बारिश से लोगो को गर्मी से निजात मिली तो वही किसानों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली ।वही दूसरी ओर इस बारिश से शहरों के निचले इलाकों को पानी भरने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । शहर के कई निचले इलाकों में बारिश का पानी घरो ओर दुकानों में घुस गया एवम शहर के नवलगढ़ पुलिया पर पानी भरने से दरिया बन गयी रोड नवलगढ़ पुलिया सहित बजाज रोड  सहित शहर के निचले हिस्से में पानी भरने से लोगो को बहुत परेशानी हुई। वहीं देर रात हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।