प्रदेश के सभी सरकारी और सरकार से नामांकित निजी अस्पतालों में अब कोरोना और ब्लैक फंगस महामारी का पूरा इलाज मुफ्त होगा। राज्य सरकार ने इस मामले में पहले जारी की गई 5 लाख तक की सीमा को हटाकर पूरा इलाज मुफ्त करने की घोषणा की है। इसके लिए अस्पतालों में वालेट राशि खत्म होने पर भी उपचार जारी रहेगा।
राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणा राजोरिया के अनुसार लाभार्थी को रेमडेसिविर इंजेक्शन भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित निजी अस्पताल में आरएमएससी की दर पर इंजेक्शन खरीदकर बिल आरएसएचए को प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कोरोना इलाज के लिए प्रतिदिन 5000 से ₹9900 तक के तीन पैकेज तय किए गए हैं। इनमें नर्सिंग चार्ज बेड और भोजन सभी शामिल है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ