सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।
सीकर जिला मुख्यालय पर बनने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में जिले के आमजन बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जहां पूर्व में जानकी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा जिला मुख्यालय पर बने डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में पृथक रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु मिनी ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है वही अब दूसरी ओर ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट में सहयोग प्रदान करते हुए आज संस्था द्वारा 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एवम बायपेप मशीन भेंट की गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि हमारे द्वारा जिले के लोगों से ऑक्सीजन प्लांट में काम आने वाले उपकरणों को भेंट करने के संबंध में अपील की गई है जिसमें जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा पहल करते हुए सांवली कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल की जो कि हमारे लिए काफी मददगार निर्णय है। चतुर्वेदी ने बताया कि सांवली कोविड हॉस्पिटल में बनने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का संचालन 4 सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा और इसकी क्षमता 400 लीटर प्रति मिनट रहेगी जोकि 60 से 80 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पर्याप्त होती है। चतुर्वेदी ने बताया कि इसके अलावा जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा आज 50 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी उपलब्ध करवाए हैं जो कि वर्तमान में हमारे लिए काफी आवश्यक है। हमारे द्वारा भी इसका आर्डर दिया गया है लेकिन संपूर्ण देश में मांग होने की वजह से हमें आपूर्ति मिलने में देरी हो रही है ऐसे में आज हमें सीधे आपूर्ति उपलब्ध होने से हमें काफी मदद मिलेगी और हमारे द्वारा अधिक से अधिक संक्रमितों को राहत प्रदान की जा सकेगी । चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था द्वारा हमें बायपेप मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है जिससे कि गंभीर मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने का यह सबसे बेहतर अवसर है ऐसे में सभी लोग अपनी इच्छा अनुसार जो भी सहयोग करना चाहे वह करें और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग प्रदान करें।



0 टिप्पणियाँ