आज के टॉप 10 कोरोना शहर और नए मरीज 

1. जयपुर -  3,110 

2. जोधपुर - 1,867 

3. अलवर - 949 

4. उदयपुर - 822 

5. पाली - 814 

6. बारां - 784 

7. चित्तोडगढ़ - 736 

8. कोटा - 618 

9. सीकर - 528 

10. झालावाड़ - 516 


इस तालिका में छुपे खतरे को समझिये।  जहाँ एक ओर  बड़े शहरों में लोगों में जागरूकता बढ़ी है और सरकारी नियमों के चलते हालात थोड़े काबू में आते दिख रहें हैं वहीँ चिंता की बात यह है कि तीसरे नंबर से दसवें नंबर तक जो भी जिले हैं वहां ग्रामीण जनसँख्या ज्यादा है यानि कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश के ग्रामीण लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।  प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद कमजोर हैं इसलिए यह ट्रेंड बेहद खतरनाक है।  राज्य सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इन सभी जिलों के मुख्यालय पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर्स का एक हिस्सा ग्रामीण इलाकों में तैनात कर दें। सुखद समाचार यह है कि प्रदेश की रिकवरी रेट ने रिकवरी  यानि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।