हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

पीलीबंगा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने जानकारी दी कि एसपी प्रीति जैन आदेशानुसार अवैध कार्यों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र  सैक्टर नोहर व रणवीर सिंह मीणा वृताधिकारी रावतसर के निर्देशन पर एएसआई भूप सिंह तरड़ पुलिस चौकी जाखड़ावाली टीम द्वारा  जिला विशेष टीम के  कांस्टेबल सुलेन्द्र की सूचना पर टैकर नं.एच०आर० 39 ई 2422 में करीब 2800 लीटर अवैध पैट्रोलियम पदार्थ मिलावटी डीजल परिवहन करने तथा उक्त टैंकर की एस्कॉर्ट करने पर कार ह्यूण्डई वैन्यू रजि. नं. एच.आर. 20 ए.एस. 5477 को डिटेन किया व ट्रक रुकवाकर पूछताछ की गई जिस पर पाया गया कि आरोपी हरियाणा के अग्रोहा से तेल का अवैध परिवहन कर लाये है।

खास बात ये की काफी हाईटेक तरीके से अवैध तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था।टैंकर को एक कार एस्कोर्ट कर रही थी।व टैंकर पर सरकारी इंडियन ऑयल के लोगो (Logo) का का इस्तेमाल किया जा रहा था।ताकि किसी को शक नही हो।थाना प्रभारी ने बताया कि खास बात ये है कि जांच में पाया गया कि ये डीजल मिलावटी है जो ये आरोपी सस्ते दामों का लालच देकर बेच रहे थे,जिससे वाहन चालकों के वाहन भी खराब होते।तो सस्ते के चक्कर मे नही पड़कर अधिकृत पम्प से हो पेट्रोलियम पदार्थ खरीदे।