मौसम विभाग के अनुसार तीन तरह के मौसम के असर प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं।
1. हीट वेव (लू)
पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के पाली, गंगानगर, बीकानेर व फलौदी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर दर्ज हुआ है। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन दिन बीकानेर, जोधपुर, चूरू, नागौर, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस होने व हीट वेव (लू) चलने की प्रबल सम्भावना है।
राज्य के शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।*
2. आंधी बारिश
अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी दोपहर के बाद थंडरस्टॉर्म के साथ कहीं अचानक तेज हवाएं व हल्की बारिश होने की संभावना है
30 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर के बाद थंडरस्टॉर्म, अचानक तेज हवाएं 40-50 व कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 30मई से 1 जून के दौरान होने की प्रबल संभावना है।
3. धूल भरी हवाएँ (Strong Surface Winds)
बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आगामी दो-तीन दिन अपेक्षाकृत तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावनाहै।


0 टिप्पणियाँ