विशेष संवाददाता। 

 जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए महिला हेड कॉन्स्टेबल को ब्लैक मेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल बूंदी जिले में तैनात महिला हेड कांस्टेबल कौशल्या बूंदी में तैनात एक अधिकारी को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। अधिकारी के द्वारा शास्त्री नगर थाने मैं मामला दर्ज करवाया जिसके बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर  अजय पाल लांबा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। वही अब पुलिस महिला कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।  

उल्लेखनीय है कि बूंदी में तैनात पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुन्दर विश्नोई और आरोपित महला कांस्टेबल कौशल्या देवी पहले एक ही जगह तैनात थे और दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।  बाद में कांस्टेबल ने डिप्टी साहब को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिससे साहब तगड़े डिप्रेशन में आ गए और अंत में थक कर उन्हौने अपने अफसरों को पूरी बात बताई।  वरिष्ठ अफसरों ने मामला समझ कर पहले डिप्टी साहब को रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा जिससे विभाग पर किसी भी तरह की उंगली ना उठे।  बहरहाल अब कौशल्या देवी से पूछताछ की जा रही है सो अब कुछ छींटें तो उड़ेंगे ही।  

राजकाज के पाठकों को मामले का अंदाज़ा देने के लिए हम साथ में एक तस्वीर दे रहें हैं।  यह तस्वीर है आरोपित कांस्टेबल के घर की।