पूरे विश्व एक दिन में कोरोना से हुई मौतों के मामले में अब भारत ने ब्राजील के बाद अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में कोरोना से 1 दिन में सर्वाधिक 4448 मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को भारत में 4519 मौतें दर्ज की गई जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
अमेरिका में हुई मौतें 12 जनवरी 2021 को दर्ज की गई थी। वहीं ब्राजील में 6 अप्रैल 2021 को 1 दिन के दौरान सबसे अधिक 4211 मौतें हुई थी। मंगलवार को ही देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1291 मौतें दर्ज की गई। यह देश के किसी भी राज्य में कोरोना से हुई मौतों का अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। वैसे लॉकडाउन का असर देश भर में नजर आने लगा है। पिछले दिनों चार लाख की संख्या को पार कर चुके संक्रमित मरीज अब 1 दिन में 265853 की संख्या तक आ चुके हैं। इनमें रिकवरी रेट भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 388953 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ