अगर आप परिवार में किसी शादी समारोह को लेकर वाकई में चिंतित है तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। खबर क्या है एक आसान उपाय है जिसे आप हालात के चलते अपना सकते हैं और फिर बाद में अपनी मन मर्जी का समारोह भी आयोजित कर सकते हैं। दरअसल सांवों के सीजन में हजारों शादियों के लिए विवाह स्थल, टेंट कैटरिंग सभी कुछ काफी पहले से बुक हो गया था। 



लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते यह सारे इंतजाम एक तरह से धरे रह गए और लगभग 80% लोगों ने तो इस सीजन में शादी कैंसिल करने का मानस भी बना लिया। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनको लग रहा है कि अगर इसी सीजन में शादी नहीं हुई तो आगे क्या पता यह संबंध रह पाएगा या नहीं रह पाएगा। ऐसी ही असमंजस की स्थितियां सैकड़ों लोगों के सामने आ रही है। तो इसका एक सीधा सा विकल्प यह है कि वर और वधू पक्ष के लगभग 10 लोग न्यायालय में जाएं और वर वधु की कोर्ट मैरिज कराएं। हाथों-हाथ शादी का प्रमाण पत्र प्राप्त करके वैवाहिक जीवन की शुरुआत करें।



 इससे दो फायदे होंगे पहला कि आपको विवाह का प्रमाण पत्र लेने में आसानी रहेगी। कोर्ट का प्रमाण पत्र देखते ही शादी का प्रमाण पत्र बिना किसी बाधा के तुरंत बन जाएगा। दूसरा यह है कि आपका संबंध भी इस सीजन में कायम हो जाएगा। हां बात रही समारोह मनाने की तो आपको कोरोना काल के बीतने के बाद इसे आशीर्वाद समारोह के रूप में अपनी हैसियत के हिसाब से भव्य तरीके से मना सकते हैं। उसमें सभी रिश्तेदारों, मित्रों और परिजनों को शामिल कर सकते हैं। बस यह होगा कि बरात नहीं लेकर जानी पड़ेगी और तो स्टेज पर वरमाला भी हो जाएगी। चाहो तो फेरे भी हो जाएंगे। क्या नहीं हो सकता, सब कुछ हो सकता है फिलहाल वक्त की नजाकत तो यही है कि जितना हो सके शादी जैसा समारोह इन हालातों में टाला जाए और नहीं तो कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट!