प्रदेश में ताउते तूफान की विदाई के साथ आई बरसात ने मई महीने के दौरान हुई अब तक की बारिश के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। राजधानी जयपुर में ही 24 घंटे के दौरान 75: 6 मिमी बरसात दर्ज की गई जो आज तक के इतिहास में मई महीने के दौरान हुई सर्वाधिक बारिश है।


 इससे पहले 1959 में 67: 6 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान जहां 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी गिरकर 20.4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में हुई कमी के चलते घरों में पंखे और कूलर तक बंद रहे, सुबह सर्दी का एहसास भी हुआ। उधर तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान कई इलाकों में ट्रांसफार्मर उड़ गए। जयपुर जिले में ही 100 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गए। कई इलाकों में विद्युत सप्लाई बाधित हुई। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश के विद्युत विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन एक-दो दिन बाद। आने की संभावना है।



ब्यूरो रिपोर्ट!