देश में वैक्सीन की आ रही कमी के बीच केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर एक नई नीति मंजूर की है। इसमें तय किया गया है कि ऐसे मरीज जो कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हो उन्हें ठीक होने की तारीख से 3 महीने बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।



 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से जुड़े राष्ट्रीय टीकाकरण विशेषज्ञ समूह की सिफारिश को मंजूर कर लिया है। सिफारिश के अनुसार! वैक्सीन का। पहली  डोज लेने के बाद यदि कोई संक्रमित होता है तो उसे संक्रमण मुक्त होने की तारीख से 3 महीने बाद दूसरी डोज लगाई जानी चाहिए। वही बच्चों को दूध पिला रही माताओं को भी टीका लगाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही गंभीर रूप से बीमार या आईसीयू में भर्ती रहने के बाद स्वस्थ हुए लोगों को भी 1 से 2 महीने बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे मरीजों को वैक्सीन लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।


ब्यूरो रिपोर्ट!