वैक्सीन के पैसे तो देवे राज्य सरकार! और प्रमाण पत्र पर लगे फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। यह तो गलत बात है। हमने अगर पैसे दिए तो फोटो हमारे सीएम की होनी चाहिए। जी हां, यह कहना है प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का। उन्होंने 18 प्लस टीकाकरण में दिए जा रहे प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर एतराज जताया है।
उन्होंने सीधे मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी अगर फोटो के इतने ही शौकीन हैं तो उन्हें राजस्थान के लिए 2100 करोड़ रुपए का खर्चा वहन करना चाहिए था । उन्होंने इसका भार राज्य सरकार पर डाला जबकि उनको मालूम है कि कोरोना के चलते सभी राज्य सरकारों के आर्थिक हालात खराब है। और अगर हमें ही पैसे खर्चने हैं तो इस प्रमाण पत्र पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो होना चाहिए। वे इस बारे में जल्द ही केंद्र से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ना केवल पूरे वैक्सीनेशन का भार राज्य सरकार पर डाला बल्कि जीएसटी तक में राहत नहीं दी। अब जीएसटी के पेटे भी सरकार को लगभग 105 करोड रुपए का भुगतान करना पड़ा है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है जब देश में टीकाकरण के लिए राज्य सरकार को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं बल्कि अभी तक यह पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की ही होती थी।
ब्यूरो रिपोर्ट!


1 टिप्पणियाँ
जी नेताजी
जवाब देंहटाएं