ब्यूरो रिपोर्ट। ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न शहरों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्थान हुए चिन्हित कर लिए हैं।  इसी क्रम में यह तय किया गया है कि जोधपुर में उम्मेद हॉस्पिटल में लगाया जाएगा प्लांट। 

यह प्लांट 150 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का होगा तथा एक 150 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट एमडीएम हॉस्पिटल में भी लगेगा।  शेष 5 प्लांट्स के लिए स्थान का चयन होना बाकी है।  इसी तरह मिशन ऑक्सीजन के तहत कोटा शहर में कुल 7 प्लांट लगाए जाएंगे और हर प्लांट की क्षमता 150 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तीन, एमबीएस हॉस्पिटल में दो, जेके लोन अस्पताल में एक और रामपुरा सेटेलाइट अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। 

उदयपुर शहर में 5 प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से तीन प्लांट 150-150 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता के लगाए जाएंगे। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक, जनाना हॉस्पिटल में एक और एमबी अस्पताल के संक्रमित डिजीज वार्ड में एक प्लांट लगाया जाएगा। दो प्लांट 75-75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता के लगाए जाएंगे। इनमें से एक प्लांट सेटेलाइट हॉस्पिटल हिरण मगरी में और दूसरा प्लांट सेठ रामविलास टीबी हॉस्पिटल में लगाया जाएगा। अलवर शहर में ऑक्सीजन उत्पादन के दो प्लांट लगाए जाएंगे। 150 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता का एक प्लांट न्यू बिल्डिंग राजीव गांधी हॉस्पिटल में और 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का दूसरा प्लांट ओल्ड बिल्डिंग राजीव गांधी हॉस्पिटल में लगाया जाएगा। इसी तरह भरतपुर शहर में ऑक्सीजन उत्पादन के 3 प्लांट लगाए जाएंगे। 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा आरबीएम हॉस्पिटल में और आरबीएम हॉस्पिटल में ही दूसरा एक और प्लांट लगाया जाएगा जिस की क्षमता 150 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी।  तीसरा प्लांट जनाना अस्पताल में लगाया जाएगा जिसकी क्षमता 75 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी। 

अजमेर में 150 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता का एक प्लांट जेएलएन अस्पताल में लगाया जाएगा और एक 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट जनाना अस्पताल में  लगाया जाएगा।  75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का दूसरा प्लांट सीएचसी श्रीनगर में लगाया जाएगा। 

बीकानेर शहर में ऑक्सीजन उत्पादन के चार प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से 100 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का एक प्लांट सुपर स्पेशलिटी सेंटर पीबीएम हॉस्पिटल में लगाया जाएगा और 150 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट डी वार्ड पीबीएम अस्पताल में लगाया जाएगा। तीसरा प्लांट चिल्ड्रन केयर सेंटर पीबीएम अस्पताल में लगाया जाएगा।  इसकी क्षमता 75 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी। टीबी एंड ब्रेस्ट केयर डिपार्टमेंट में भी लगाया जाएगा एक प्लांट जिसकी क्षमता 75 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी। भिवाड़ी में लगाया जाएगा 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट ,यह प्लांट सीएचसी बहरोड़ अलवर में लगाया जाएगा। 

भीलवाड़ा में ऑक्सीजन उत्पादन के तीन प्लांट लगाए जाएंगे। पहला 150 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट एमजीएच अस्पताल में  लगाया जाएगा, दूसरा कोविड केयर सेंटर आयुष हॉस्पिटल में लगाया जाएगा जिसकी क्षमता 75 सिलेंडर प्रतिदिन की होगी। एक प्लांट CHC मांडल में लगाया जाएगा जो 75 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का होगा। इसके अलावा बाड़मेर शहर में भी एक प्लांट लगाया जायेगा जो 50 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का होगा तथा स्थानीय सरकारी अस्पताल में लगाया जाएगा।