एक तो लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी की नौबत! व्यापार चौपट और दूसरे बंद पड़ी दुकानों में भी निगम की लापरवाही के चलते लाखों का नुकसान। स्मार्ट सिटी के तहत निगम ने बरामदों की मरम्मत का काम जारी कर रखा है
और निगम का यही काम बड़ी चौपड़ के 15-20 दुकानदारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पिछले दिनों आई बारिश के दौरान! दुकानों में पानी भर गया। और दुकानों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। राजधानी जयपुर की बडी चोपड़ स्थित हवा महल की ओर बने खंदे मे कपड़ों की दुकानों में ज्यादा नुकसान हुआ है।
दुकानों में से पानी बाहर आते देखकर पास ही स्थित मंदिर के पुजारी ने एक दुकानदार को इसकी सूचना दी। उसके बाद संभालने आए दुकानदार ने जब शटर खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
उसने साथी दुकानदारों को सूचना दी और देखते ही देखते जब शटर खुले तो अंदर के नजारे देख कर सबका आक्रोश फूट पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि एक तो लॉकडाउन के चलते पहले ही व्यापार चौपट हो गया और अब निगम की लापरवाही ने लाखों का नुकसान कर दिया। अब इसकी भरपाई कौन करेगा?
ब्यूरो रिपोर्ट!




0 टिप्पणियाँ