ब्यूरो रिपोर्ट।
बॉर्डर स्थित जिले जैसलमेर में पवन ऊर्जा कंपनियां ने ना केवल स्थानीय विकास को गति दी है बल्कि प्रदेश के लिए भी राजस्व में योगदान दिया है।इसके बावजूद यहाँ पवन ऊर्जा कम्पनी के लापरवाही से सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नही हैनतीजतन कई बार बड़े हादसे हो चुके है।
जैसलमेर में अपनी ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे पुरानी और बड़ी कंपनी सुजलॉन में लगातार विंड एनर्जी से हादसे हो रहे है जिससे करोडो का नुकसान हो रहा है। सोमवार और मनवार की दरमियानी रात सुखसिंहनगर बडोड़ा गांव के पास देर रात पवन चक्की में भीषण आग लग गई पवन जल गई।
इससे करोडो का नुकसानहुआ। बडोड़ा गांव के सुखसिंह नगर आबादी क्षेत्र के नजदीक मात्र 200 मीटर पर स्थित एक पवन ऊर्जा सयंत्र में भीषण आग लग गई जिससे पवन चक्की के विंड टरबाइन व हब में भीषण आग से जलकर खाक हो गए।
आग इतनी भयनाक थी की आग की लपटे कई किमी दूर तक दिख रही थी। तेज आग से पवन चक्की की एक ब्लेड भी जलकर नीचे गिर गई। हादसे के दौरान गनीमत रही कि देर रात हुए हादसे में नजदीक किसी के मौजूद नहीं होने के वजह से नहीं होने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं संभावना लगाई जा रही है कि समूचे मामले में कम्पनी की भारी चूक देखने को मिल रही है। कंपनी द्वारा वक़्त पर मेंटेनेंस नहीं करवाने के कारण भी ऐसे हादसे घटित हो सकते हैं।





0 टिप्पणियाँ