धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं एसपी केसर सिंह शेखावत ने धौलपुर शहर का पैदल दौरा किया। उन्होंने गुलाब बाग चौराहे सहित अलग अलग पॉइंट पर टीम गठित कर अनावश्यक घूमने वाले एवं मोटरसाइकिल से घूमने वाले लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। उन्होंने शहर में बेवजह घूमने वाले लोगों एवं भीड़भाड़ की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सख्ती से पालना कराने के लिए पैदल मार्च किया। उन्होंने शहर के हलवाई खाने में अनावश्यक मोटरसाइकिल से घूमने वाले लोगों की मोटर साइकिल जब्त करने की कार्यवाही की। कोविड -19 महामारी की भयावहता के चलते जिले में रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने एवं सावधानी बरतने और घरों में रहने की दी हिदायत दी। उन्होंने बताया कि गुलाब बाग चौराहे से जनजागरूकता धरपकड़ अभियान शुरू हुआ जो बाजार के मुख्य स्थानों से होते हुए जिला अस्पताल पर समाप्त हुआ। मौके पर हीबरोकैडिंग करवाई गई ताकि अनावश्यक मूवमेंट को कम किया जा सके।
इस दौरान कई मोटरसाइकिल जब्त कर उनके चालान काटे गए। उ जिला पुलिस अधीक्षक केेेसर सिंह शेखावत ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम हेतु रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं बेवजह घूमने वाले लोगों और कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले में कोरोना की रोकथाम हेतु व्यवस्थाओं के संबंध में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीणा, एसडीएम भारती भारद्वाज, तहसीलदार भगवत शरण त्यागी, सीईओ सिटी सहित पुलिस बल कमांडो सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ