कोरोना वायरस ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करके रख दिया। आर्थिक और शारीरिक रूप से आम आदमी की कमर तोड़ दी। वहीं दूसरी ओर यह महामारी दवा कंपनियों के लिए वरदान साबित हुई है।
कोरोना से निजात पाने के लिए हर रोज कंपनियां एक से बढ़कर एक दवाई बाजार में उतार रही है। अब एंटीबॉडी कॉकटेल भी बाजार में आई है। इसे देश की प्रमुख दवा कंपनी। रोश इंडिया और सिप्ला ने बाजार में उतारा है। इसकी एक डोज की कीमत लगभग ₹60,000 यानी 59750 रुपए रखी गई है।
बताया जा रहा है कि यह कोरोना से अत्यधिक पीड़ित हुए मरीजों के लिए कारगर सिद्ध होगी। एंटीबॉडी कॉकटेल को ऐसे व्यस्को और 12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों को जिनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो और जिनमें हल्के से मध्यम कोरोना वायरस के लक्षण हो या गंभीर संक्रमण का खतरा हो। उनके लिए यह फायदेमंद बताई गई है। यानी कि अब आपको एंटीबॉडी विकसित करने के लिए उसकी अगर एक खुराक भी लेनी हो तो ₹60000 चुकाने होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ