कोरोना वायरस से जंग लड़ने के दौरान हर रोज एक नई मुसीबत देखने को मिल रही है। वायरस है कि पीछा ही नहीं छोड़ रहा और अब तो इसकी रंगीन मिजाजी भी सामने आने लगी है। जी हां, जानलेवा वायरस रंगीन मिजाज हो गया है। 


सबसे पहले काले रूप में आया, फिर सफेद हो गया और अब सोमवार के दिन इसका पीला स्वरूप भी दिखाई दिया है जो काले और सफेद दोनों से खतरनाक बताया गया है। हम बात कर रहे हैं फंगस की। पहले ब्लैक फंगस उसके बाद व्हाइट फंगस और अब यलो फंगस! उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक निजी क्लीनिक में भर्ती 34 वर्षीय मरीज के शरीर में पीला वायरस पाया गया है। यह फंगस उसके फेफड़ों में चिपका हुआ था। मरीज को भूख कम लग रही थी। उसका वजन रोज कम हो रहा था और कम दिखाई देने की शिकायत भी होने लगी थी। साथ ही में पूरे दिन सुस्ती भी छाई रहती थी।



 चिकित्सकों के अनुसार यलो फंगस ब्लैक से भी ज्यादा खतरनाक है। शरीर में प्रवेश करने के साथ ही तेजी से आक्रमण करता है जिसके चलते मरीज को  असहनीय पीड़ा होती है। चिकित्सकों का कहना है कि घर में ज्यादा नमी होने से यह वायरस पनपता है। इसलिए घर का वातावरण हमेशा साफ स्वच्छ खुला और हवादार रखना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट!