18 + आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए टीकाकरण करवाने लोगों का अब वैक्सीन बचने के बाद ही रजिस्ट्रेशन होगा। सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर स्लॉट बुकिंग के जरिए वैक्सीन लगाई जा रही है जो लोग पहले से स्लॉट बुक करते हैं, उनको वैक्सीन पहले लगाई जा रही है।


ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे लोगों को अब शाम 4:00 बजे तक इंतजार करना होगा। सेंटर पर पहले से बुक किए हुए लोगों का इंतजार किया जाएगा। यदि वे 4:00 बजे तक नहीं आते हैं। उसके बाद ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए मौके पर मौजूद लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दरअसल इस प्रक्रिया में गड़बड़ी यह हो रही है कि जिन्होंने पहले से स्लॉट बुक किया है।



 वह आराम से दिन में किसी भी समय सेंटर पर जाते हैं, जबकि ऑन स्पॉट बुकिंग के जरिए वैक्सीन लगवाने वाले लोग अलसुबह ही सेंटर पर पहुंच जाते हैं और जब उनका नंबर नहीं आता तो झगड़े की नौबत आ जाती है। उधर से दूसरी डोज के लिए 84 दिन की समय सीमा लागू कर दी गई है। अब जिस दिन पहली डोज लगवाई है उसके 84 दिन बाद ही दूसरी डोज लगाई जाएगी। यदि आप  इससे पहले स्लाँट बुक करवाने की कोशिश करेंगे तो कंप्यूटर आपकी बुकिंग नहीं लेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट!