लगातार तीन लॉकडाउन के बाद प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आंकड़ों के हिसाब से कोरोना कंट्रोल में आ चुका है। वही मौतें भी अब कम हो रही है। 


लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में दूसरी महामारी घोषित हो चुके ब्लैक फंगस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी जयपुर में ही इस महामारी के 500 केस सामने आ चुके हैं। वही! ब्लैक फंगस के चलते अब तक लगभग 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। देखा जाए तो इस महामारी ने पूरे  प्रदेश को अपनी जद में ले लिया है। हर जिले में इसके मामले सामने आ चुके हैं। ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के बावजूद सरकार की ओर से इसके आंकड़े जारी नहीं हो रहे जैसे कि कोरोना के होते हैं। 



आपको बता दें कि ब्लैक फंगस इतनी खतरनाक बीमारी है, जिसके चलते नाक, आंख और दिमाग में इसका तेजी से संक्रमण फैलता है। चिकित्सकों के अनुसार यह संक्रमण कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों में ज्यादा फैल रहा है। वही बच्चों तक में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

ब्यूरो रिपोर्ट!