श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के रूप में श्री गंगानगर में भी नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई ।इसमें 107 ग्राम नशीला पदार्थ चिटठा सहित पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है ।
आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला विशेष टीम के आभारी कश्यप सिंह ने बिहानी चिल्ड्रन एकेडमी के पास सेक्टर नंबर 2 में सौरभ मिड्ढा व उसकी पत्नी सोनिया मिड्ढा को गली नंबर 11 इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 107 ग्राम मादक पदार्थ चिटठा तथा बिक्री राशि ₹330800 बरामद की गई तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर को भी जप्त कर लिया गया ।
दोनों के खिलाफ जवाहर नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान अधिकारी रणजीत सिंह पूनिया पुरानी आबादी ने बताया कि आरोपिया श्रीमती सोनिया से पूछताछ में उन्होंने कबूल किया है कि उनका पति मादक पदार्थों की तस्करी करता है और सप्लाई करते समय पुलिस से बचने के लिए वह मुझे अपने साथ रखता है ताकि पुलिस को हमारे पर शक ना हो। सोनिया ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ अवैध चिट्टे की तस्करी में सहयोग करती है । आरोपी गणों से पूछताछ व अग्रिम अनुसंधान कार्य अभी जारी है।


0 टिप्पणियाँ