देशभर में मचे कोरोना और ब्लैक फंगस के कोहराम के बीच केंद्र और राज्य सरकारें धीरे-धीरे अपना खजाना भी भर रही है। कोरोना के आंकड़ों का ग्राफ भले ही अब ढलान पर हो लेकिन डीजल और पेट्रोल की कीमतों का ग्राफ मई महीने के दौरान ही तेजी से बढ़ रहा है।
आए दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अब यदि राजधानी जयपुर में आपको 1 लीटर पेट्रोल भराना पड़े तो इसके लिए ₹101 का नेग चुकाना होगा। जी हां पिछले दिन भी पेट्रोल के दाम 27 पैसे बढ़कर ₹100: 44 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल भी 30 पैसे बढ़कर ₹93: 66 पैसे प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी के चलते इसकी तुलना में परिवहन से जुड़ी सभी वस्तुओं के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक महीने के दौरान ही रसोई से जुड़ी चीजों की कीमतें काफी बढ़ गई है।
यानी महामारी के साथ अब महंगाई की मार भी आम जनता झेलने को मजबूर है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ