आपने आज तक तह देखा होगा कि लोग फिल्मों/सीरियल या वेब सीरीज के डायलॉग की नक़ल करते हैं।  यहाँ तक कि हमारे नेता भी ऐसा करते देखे जाते हैं।  लेकिन राजस्थान के खेल मंत्री ने गजब खेला किया है। हुआ यूँ कि साल 2018 में मंत्री अशोक चांदना अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रिव्यू बैठक में हिंसा ले रहे थे और विद्युत् विभाग की मनमानी से खासे नाराज़ थे।  इस बैठक में उन्हौंने तर्क़ों के आधार पर सामने खड़े XEN को ना केवल निरुत्तर कर दिया बल्कि अपनी प्रशासनिक पकड़ की भी झलक दिखा दी थी।  बहरहाल तब यह वीडियो ज्यादातर गुर्जर समुदाय के युवाओं के बीच लोकप्रिय हुआ था।  पर हाल ही में TVF एस्पिरेंट्स नाम की वेब सीरीज में मंत्री अशोक चांदना के इस बैठक में कहे गए शब्द ज्यों के त्यों उठा लिए गए।  आप भी देखिये युवा गुर्जर नेता अशोक चांदना की डायलॉग डिलवरी और वेब सीरीज के कलाकार का बोला गया संवाद। आपणे मंत्री की  बात ही न्यारी है।