नागौर से शबीक उस्मानी की रिपोर्ट।
बेरहमी से पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल:बाप के साथ मिलकर बेटे ने बेरहमी से कर दी युवक की पिटाई, लाठी-डंडों से मारा; परिवार की महिलाओं ने भी दिया साथ
नागौर जिले के रियांबड़ी उपखण्ड के डोडियाना गांव में युवक की पिटाई करते हुए।रिश्तों की मर्यादा तार-तार करते हुए पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर एक युवक के साथ बेहरमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान घर की महिलाएं भी बाप-बेटे का साथ देती दिख रही हैं। अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि पादूकलां पुलिस ने दोनों बाप-बेटों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है।
वीडियो में बाप-बेटे युवक को उसके घर से निकालकर मौहल्ले के बीच चौक में लेकर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। पिट रहा युवक हमलावर व्यक्ति का रिश्ते में भाई बताया जा रहा है। यह घटना पादूकलां थाने के डोडियाना ग्राम की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रामप्रसाद चोयल निवासी डोडियाना का किसी बात को लेकर रिश्ते में अपने भाई पप्पूराम चोयल निवासी डोडियाना से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते अचानक बढे़ विवाद में रामप्रसाद चोयल ने अपने पिता पूराराम चोयल के साथ मिलकर पप्पूराम को लाठी डंडों से मारपीट करते हुए घसीटकर उसके घर से बाहर निकाल लिया और मौहल्ले के बीच लाकर जमकर पिटाई कर दी।

0 टिप्पणियाँ