श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई से श्रीगंगानगर की बीमार महिला की मदद की। सोनू सूद ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन मुंबई से श्रीगंगानगर भिजवाए। ये वो इंजेक्शन थे, जो कहीं उपलब्ध नहीं हो रहे थे। इसी दौरान महिला के बेटे अमनप्रीत ने जोधपुर मेँ सोनू सूद के किसी मिलने वाले संपर्क किया। उसकी मार्फत अमनप्रीत की सोनू सूद से बात हुई।
सोनू सूद ने इंजेक्शन भेजने का भरोसा दिलाया। और फिर उनके ही व्यक्ति ये इंजेक्शन टान्टिया हॉस्पिटल देकर गए, जहां ये महिला भर्ती थी। इस महिला के कोरोना हुआ था। बाद मेँ महिला की आँख मेँ ब्लैक फंगस हो गया। उसी के इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत थी; जो सोनू सूद ने भेज दिये। अमनप्रीत ने उनका आभार व्यक्त किया है।



0 टिप्पणियाँ