अगर आपको केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की गई 84 दिन की अवधि से पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी है तो आप इसे कोविड पोर्टल के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। बस बात इतनी सी रहेगी कि आप को टीकाकरण संपूर्ण का सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा लेकिन वैक्सीन की दोनों डोज 28 दिन बाद कभी भी पूरी हो जाएगी।
जी हां, केंद्र सरकार की ओर से टीकाकरण के लिए बनाए गए कोविड पोर्टल में आप किसी भी आईडी के जरिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय आईडी और उसमें लिखी जन्मतिथि डालनी पड़ती है जिससे कि संबंधित श्रेणी के अनुसार उसका वैक्सीनेशन हो सके। यहां भी पोर्टल में कमी नजर आ रही है। पोर्टल आईडी के साथ जन्मतिथि का मिलान नहीं करता है। कोई 40-42 साल का व्यक्ति अगर स्वयं की उम्र 45 लिख दे तो उसे 45 से अधिक उम्र का ही व्यक्ति का स्लॉट मिल जाएगा। हालांकि केंद्र पर आईडी तो देखते हैं लेकिन उसकी उतनी जांच नहीं होती है।
वैसे भी! वैक्सीनेटर केवल मोबाइल नंबर और एड्रेस कोड पूछती है। देखा जाए तो ऐसी कमियों के चलते एक ही व्यक्ति कितनी ही बार टीका लगवा सकता है। लेकिन यहां एक बात और है। यदि भविष्य के दौरान सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए टीकाकरण के सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया तो ऐसे लोग जो बिना सर्टिफिकेट के दोनों डोज लगवा चुके हैं, उनके लिए यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ