अजमेर से नवीन वैष्णव की रिपोर्ट।
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कोविड आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से हुए मरीजों की मौत से विधायक अनिता भदेल खासी नाराज है। उन्होंने शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कॉलेज प्राचार्य डॉ वीर बहादुर सिंह और अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल जैन को कड़ी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि आखिर यहां की व्यवस्था है सुधरने का नाम क्यों नहीं ले रही है वह भगवान के नाम पर इन व्यवस्था को सुधार दें ना कि इन्हें इसी तरह घसीटते रहे जिससे लोगों की जान जाती रहे।
विधायक भदेल ने डॉ वी बी सिंह और अनिल जैन को लताड़ लगाते हुए कहा कि पूर्व में पार्षद की जान जाने के बाद उन्होंने जांच की मांग की लेकिन जांच तो दूर खामी को दूर भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मौत के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। जिसके घर से किसी की जान जा रही है उसे पता है आप लोगों को क्या फर्क पड़ेगा।
विधायक की फटकार के दौरान डॉ वी बी सिंह और डॉ अनिल जैन मुंह लटका कर ही खड़े रहे। उन्होंने कोई जवाब तक नहीं दिया।

0 टिप्पणियाँ