कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की छोटी बहन रूपम खेड़ा का आज उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। दरअसल रूपम खेडा पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थी और उसके बाद चिकित्सालय में पोस्ट kovid उपचार ले रही थी। आज सुबह उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। रूपम खेड़ा का शहर के रानी रोड स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। रूपम खेड़ा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरजा व्यास, सीडब्ल्यूसी के सदस्य और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा , पीसीसी के पूर्व सचिव पंकज शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ