भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट। 

 भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली की जगह उनकी सांसद भरतपुर लिखी कार में उनका निजी सचिव दीपक कुमार खुद ही सांसद बनकर घूमते हुए नजर आता है और वह भी पूरे रौब के साथ | दिनेश कुमार सांसद रंजीता कोली का निजी सचिव है और वह सांसद भरतपुर लिखी कार में घूम ही घूमते हुए नजर आया लेकिन जब कार रुकवाकर उनसे पूछा गया की क्या आप सांसद है तो उन्होंने हड़बड़ाते हुए कहा की नहीं में सांसद का निजी सचिव हूँ और कार के आगे सांसद लिखी प्लेट से कवर उड़ गया है |

निजी सचिव दीपक कुमार ने कहा की विगत 28 मई को भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था उस समय में उनके साथ था और आज जिला पुलिस अधीक्षक ने मुझे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था |