देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा पर निर्णय 3 जून तक टाल दिया है। इस मामले में 31 मई को दूसरी बार हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से 2 दिन का समय मांगा है।
इसी बीच यह निर्णय ले लिया जाएगा कि परीक्षा होगी या नहीं? आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई दूसरी बार टाली है। इससे पहले 28 मई को सुनवाई गत 30 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट की वकील ममता शर्मा की ओर से दायर याचिका में देश भर में कोरोना के हालात को देखते हुए 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही लगभग 7000 अभिभावक भी शीर्ष अदालत में पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल भी 26 जून को सीबीएसई और सीआईएससीई की 1 से 15 जुलाई के बीच शेड्यूल परीक्षाएं कोरोना के चलते रद्द करने की इजाजत दी थी। कोर्ट ने मार्क्स देने के सरकार की ओर से सुझाए फार्मूले पर मोहर लगाई थी
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ