हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से सबन्ध बता कथित बाबा ने करोड़ो की ठगीएक व्यापारी को विभिन्न प्रलोभन देकर लाखों रूपए ठगने के आरोप में गिरफ़्तार वार्ड छह रावतसर निवासी बाबा महेश कुमार (32) पुत्र राजकुमार ने पीलीबंगा पुलिस थाने के हवालात में मेडिकल गोलियां खा ली। इससे बाबा बेहोश हो गया। पुलिस ने उसी समय बाबा को चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। बाद में उसे हनुमानगढ चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।बाबा के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह है मेरे खास
प्रकरण के अनुसार पीलीबंगा गांव के अनिल जाट के पास करीब 8 माह पूर्व खुद को धार्मिक प्रवृति का बताते हुए कथित बाबा महेश कुमार आया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपने संबंध बताते हुए ऊपर तक पहुंच रखने की बात कही।बाबा महेश ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी फोटो दिखा अनिल जाट से हनुमानगढ जिले भर में बिजली मीटर लगाने का टेण्डर उसे दिलवाने के नाम पर सात लाख रूपए, फूड कॉर्पोरेशन का लाइसेंस पर पांच लाख रूपए, प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री तक पहुंच रखने की बात कहकर उसे सरकारी लाल बती की गाड़ी दिलवाने की बात कहकर तीन लाख रूपए, नार्वे में धार्मिक आयोजन करवाने के नाम पर एक लाख 50 हजार रूपए तथा बज्जू स्थित कृषि भूमि में उपजी मूंगफली को ऊंचे दामों में बेचने के नाम पर करीब एक लाख रुपये हड़प लिए।कथित बाबा की ठगी के धोखाधड़ी का सिलसिला यही नही रुका।बाबा ने महेश ने अनिल से अपने व एक महिला के बैंक खाते में 23 लाख रुपये जमा करवा लिए।बाबा ने अनिल के नाम से दो मोबाइल व एक सिम लेकर उसका भी दुरपयोग किया।
कई शहरों के लोगो को लगाया चूना
बाबा महेश ने तहसील क्षेत्र के अलावा श्री डूंगरगढ,सरदारशहर व रावतसर आदि में भी लोगों को विभिन्न प्रलोभन के ऊंचे ख्वाब दिखाकर उनसे लाखों रूपयों की धोखाधड़ी कर ली। सीआई इन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच में कथित बाबा महेश को दोषी पाया व उसे गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में महेश किसी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया तथा सिर में चोट लगने से परेशान रहने लगा। इस पर उसने मेडिकल गोलियों का सेवन शुरू कर दिया। गिरफ्तार करने के बाद हवालात में महेश ने उसके पास रखी करीब 30-40 गोली एक साथ गटक ली तथा बेहोश हो गया। बाबा महेश के मुंह से झाग निकलने तथा बेहोश होने पर पुलिस ने उसी समय उसे यहां एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। बाद में उसे हनुमानगढ़ के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बाबा महेश से पुलिस उक्त प्रकरणों में और पूछताछ करेगी।लेकिन सवाल ये की इतनी भारी मात्रा में बाबा के पास हवालात में दवाई कहा से आई....?



0 टिप्पणियाँ