कोटा से हंसपाल यादव की रिपोर्ट।
कोटा में महामारी से अलग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भरत सिंह अपनी सजगता का परिचय कुछ अलग ही अनदाज में दे रहें हैं। भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से यह पत्र ना तो कोटा की अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में है और ना ही ऑक्सीजन की कमी के बारे में। भरत सिंह चिंतित हैं एक बैंक कर्मी को तुरत फुरत हथियार लाइसेंस जारी होने पर। उन्हौने अपने पत्र में हथियार लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कारवाही की मांग की है। अब प्रश्न यह है कि इस लॉक डाउन में यह विषय कैसे इतना महत्वपूर्ण हो गया कि इतने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ को CM को पत्र लिखने की नौबत आ गई ? हाड़ौती की जनता की उनसे अपेक्षा है कि वे उनकी समयों का निवारण करें ना कि एजेंडे आधारित राजनीति करें।


0 टिप्पणियाँ