राज्य सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद कोरोना महामारी जैसी आपदा के दौरान निजी अस्पतालों की लूट खसोट बदस्तूर जारी है। इसको रोकने की दिशा में अब सरकार ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से तय गई की गई दरों से अधिक राशि वसूलने पर सीएमएचओ द्वितीय डॉक्टर हंसराज बधालिया की टीम ने प्रतापनगर स्थित शिवम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को सीज कर दिया।
जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर को अस्पताल की ओर से ज्यादा दरें वसूलने की शिकायत मिली थी। इस पर जिला कलेक्ट्रेट ने सीएमएचओ को निर्देश दिए और उनकी टीम ने रविवार को अस्पताल में भर्ती 4 मरीजों को पहले शेल्बी अस्पताल में शिफ्ट किया गया और बाद में शिवम अस्पताल को सीज कर दिया गया। मौके पर किसी भी विवाद से निपटने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान हुई अव्यवस्थाओं के बीच निजी अस्पतालों ने मनमाने तरीके से मरीजों को लूटना शुरू कर दिया और इस बारे में सरकार को पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी।
वीडियो जर्नलिस्ट कृष्णा की खबर।


0 टिप्पणियाँ