प्रदेश में पिछले पांच-छह दिन के दौरान तापमान के साथ ही कोरोना के संक्रमण में भी कमी आई है। ताऊते तूफान के बाद गिरे पारे के साथ ही सरकारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर भी काफी नीचे आई है। आंकड़ों की माने तो संक्रमण दर पिछले 24 घंटे के दौरान 19% से 9% पर आ गई है पहले जहां हर सौ सैंपल में 19 पॉजिटिव मिल रहे थे।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान हर 100 सैंपल में 9 पॉजीटिव केस ही मिले हैं। लगभग 2 महीने बाद संक्रमण की दर 10% के नीचे आई है। आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में 62893 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 6103 नए रोगी मिले। 1 दिन पहले 6225 रोगी मिले थे। हालांकि राजधानी जयपुर को लेकर चिंता बरकरार है। यहां पिछले दिन की तुलना में 51. 87 ℅ रोगी बढ़ गए। शुक्रवार को जहां जयपुर में 1251 नए रोगी मिले थे वही ठीक 24 घंटे बाद यानी शनिवार को उन्नीस सौ नए केस सामने आए। इसी तरह प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 115 मौतें हुई जो शुक्रवार की तुलना में 14 कम है।
यानी मौतों के प्रतिशत में भी 10.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में रिकवरी दर भी बढ़ गई है। शनिवार को 15464 रोगी ठीक हुए जो नए मरीजों की तुलना में लगभग ढाई गुना से अधिक है। इससे एक्टिव केस के ग्राफ में भी कमी आई है।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ