सीबीएसई सहित विभिन्न राज्यों के परीक्षा बोर्डों की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए रविवार को हुई बैठक बेनतीजा साबित रही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में देश की राजधानी दिल्ली में हुई इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र और दिल्ली ने साफ कह दिया कि जब तक बच्चों का टीकाकरण पूरा नहीं हो तब तक परीक्षा नहीं ली जाए। महाराष्ट्र ने तो इस परीक्षा को रद्द करने की बात भी कही। हालांकि बैठक में ज्यादातर राज्यों ने यह कहा कि यह परीक्षा होनी चाहिए लेकिन कोरोना की दूसरी लहर जब तक समाप्त नहीं हो जाती तब तक इंतजार किया जाए। उनके अनुसार यह परीक्षा सितंबर तक ली जा सकती है।
वही उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जो भी तारीखें तय होगी उनमें परीक्षाएं कराने के बाद 1 महीने के दौरान परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने इस बाबत सभी राज्यों से 25 मई तक लिखित में सुझाव देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य परीक्षाओं के आयोजन पर सहमत है। और इनके लिखित में सुझाव आने के बाद 1 जून से पहले इस बारे में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट!



0 टिप्पणियाँ